भाजपा द्वारा मनरेगा मजदूरों के राजनीतिकरण की वजह से सामाजिक मुल्यों का हो रहा पतन : कुलदीप चम्बयाल

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार
भाजपा द्वारा मनरेगा मजदूरों के राजनीतिकरण की बजह से सामाजिक मूल्यों का पतन हो रहा है धर्मपुर पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री कुलदीप चम्बयाल ने चिन्ता व्यक्त की है कि भाजपा नेता मनरेगा मजदूरों को अपने राजनीतिक फाइदे के लिये इस्तेमाल कर रहे हैं जिस कारण सामाजिक मुल्यों का पतन हो रहा है, ग्रामीण स्तर पर विरोधाभास बढ़ रहा है।
कुलदीप सिंह चम्बयाल ने कहा कि मजदूरों की असली समस्याओं का हल राजनितिज्ञों का मकसद नहीं है इसीलिए आज तक भी मनरेगा मजदूरों के कार्य स्थल पर फस्ट ऐड बाक्स, औजार, 120 दिनों का कार्य, रसीदें और अनेको सुविधाएं मुहैया नहीं करवाई जाती जो कानून में वर्णनित हैं।
कुलदीप सिंह चम्बयाल ने कहा कि दुसरी तरफ कोरोना काल में और भाजपा के राज में ग्राम सभा की प्राथमिकताओं को दरकिनार करके केवल अपने चहेतों और कार्यकर्ताओं के कार्य ही मनरेगा के माध्यम से करवाये जा रहे हैं और भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। गरीब परिवार और आम लोगों के कार्य नहीं हो रहे हैं केवल राजनीतिक लोगों के कार्य हो रहे हैं जो पंचायती राज कानून और ग्राम सभाओं और मनरेगा कानून के खिलाफ है।
कुलदीप सिंह चम्बयाल ने कहा भाजपा के राज में मनरेगा कानून का राजनीतिकरण हुआ है जो निंदनीय है और आम जनता को ग्रामीण स्तर पर इस तरह की राजनीति का विरोध करने की जरूरत है इसके लिए जनता को एकजुट किया जायेगा। और इसका करारा जवाब दिया जायेगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...