भडियाड़ा में हंसराज सैनी ने तैयार किया 200 सेब के पौधों का बगीचा

--Advertisement--

Image

काँगड़ा, राजीव जस्वाल

कहते हैं कि मेहनत के आगे कोई भी कार्य कठिन नहीं होता है। मेहतन व लग्न से किए गए कार्य में हमेशा सफलता मिलती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है कि एक सेवानिवृत्त अधिकारी ने। जिन्होंने अपनी सेवानिवृत्ति से पहले सेब के पौधे लगाए और सेवानिवृत्ति के बाद उनकी सेवा में जुटे रहे।

 

अब सौभाग्य व मेहनत से उन पौधों ने फल देना शुरू कर दिया है। यह देखकर इन फलों को लगाने वाले दिन को याद कर रहे हैं कि अगर पौधे लगाकर छोड़ देते और मेहनत न करते तो आज पेड़ पर सेब न होते।

भड़ियारा निवासी हंसराज सैनी डीसी ऑफिस धर्मशाला में सुपरिडेंट के पद पर तैनात थे।  उन्होंने वर्ष 2019 में 200 पौधे सेब के लगा दिए थे। हंसराज पिछले वर्ष सुपरडेंट पद से सेवानिवृत्त हुए और उन्होंने उसी दिन से अपने बगीचे में मेहनत करनी शुरू कर दी।

 

नतीजा आज यह है कि हंसराज के बगीचे में 200 पौधे सेब के है जो बगीचा अब फलों से भरा हुआ है इतना ही नहीं  इसी बगीचे में हंसराज ने 30 पौधे  लीची के और 20 पौधे आमों के हैं।  वह भी फलों से लदे हुए हैं जो अब इनकी कमाई का भरपूर साधन हैं।

हंसराज सैनी का कहना है कि आज के युवा जो इधर-उधर नौकरियों के लिए भटक रहे हैं उनके पास खुद अपनी जमीन है परंतु फिर भी बेरोजगारी से धक्के खा रहे हैं सैणी का कहना है कि सरकार ने आज कल बहुत सी बेरोजगारों के लिए स्कीमें ब योजनाएं दे रखी है परंतु बेरोजगार युवा इनका फायदा नहीं उठाते हैं।

 

युवाओं को चाहिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं, मेहनत करें। मेहनत के आगे कोई भी कार्य कठिन नहीं होता। दृढ़ संकल्प करें और कार्य में जुट जाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...