हिमाचल में झमाझम बारिश, रोहतांग दर्रा में गिरे बर्फ के फाहे

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। हमीरपुर में सुबह से बारिश जारी है। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश से किसान-बागवान काफी खुश हैं। लोगों को भी भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। मानसून की दस्तक के बाद जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में मौसम ने करवट ली है।

बुधवार सुबह से रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची पहाडिय़ोंं में बर्फ के फाहे गिरे हैं। जबकि कुल्लू के साथ लाहौल घाटी में बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है। अटल टनल रोहतांग के साथ मनाली-लेह मार्ग पर यातायात सामान्य है। शिमला, सोलन, मंडी, चंबा, कांगड़ा, बिलासपुर और ऊना में भी बारिश का क्रम जारी है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर व लाहौल स्पीति में 18 से 20 जून तक मौसम साफ रहेगा।

यहां 21 जून को मौसम खराब रहने की संभावना है। मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में 21 जून तक बारिश के आसार हैं। 19 जून तक इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...