हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्रों में हो रहा है अवैध शिकार कुछ प्रजातियां लुप्त होने की कगार पर

--Advertisement--

Image

गुरमुख सिंह, रियाली 

 

हिमाचल प्रदेश के जिला कागडाँ की तहसील फतेहपुर में पंजाब से आए हुए कुछ लोगों द्वारा जंगली जानवरों, पक्षियों को शिकार बनाया जा रहा है । बता दें कि यह लोग पंजाब में स्थित हाजीपुर से आए देखे गए हैं। ग्राम पंचायत रियाली में प्ले ग्राउंड के समीप जंगल में जाल लगा कर शिकार किया जा रहा था।

 

जिस पर हमारे संवाददाता निजी काम से कहीं जा रहे थे। उन्होंने देखा कि यह अवैध रूप से कार्य हो रहा है। उन्होंने अपने कैमरे की दृष्टि उन शिकारियों पर डाली तो वह भागते हुए नजर आए। बता दें कि शिकार में खरगोश, सूअर, बत्तख, पाड़ा, जंगली मुर्गी, निलगाय को शिकारी अपना शिकार बना रहे हैं।

 

इस समस्या के बारे में जब वन विभाग अधिकारी आरो चैन सिंह से बात की तो, उन्होंने बताया कि हिमाचल में शिकार करने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा है। अगर कोई ऐसा करता पाया जाता है तो वह दंड का भागीदार है। उन्होंने लोगों से अपील की है, कि कृपया जंगली जानवरों को अपना आहार ना बनाएं।

 

उन्होंने बताया कि अगर कोई भविष्य में ऐसी वारदात को अंजाम देता दिखाई दे, तो कृपया अपने नजदीकी वन विभाग कार्यालय से संपर्क करें , ओर इस अपराधिक गतिविधियों को रोकने में हमारा सहयोग करे। इस कार्य में आरओ चैन सिंह ने मीडिया के कार्यों को काफी सराहा है। जिन्होंने इस समस्या को उनके सामने लाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...