गैंगरेप के आरोपी यूथ कांग्रेस के महासचिव को कठोरतम सजा मिले -: अभाविप ऋषिकेश

--Advertisement--

Image

ऋषिकेश, अतुल उनियाल 

 

नाबालिग से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने कांग्रेस के महासचिव सोनू हसन को गिरफ्तार किया है इस गैंगरेप मामले में पोक्सो एक्ट के तहत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है लेकिन इनमें सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है ।

 

*प्रदेश मंत्री काजल थापा* ने कहा यह हमारे प्रदेश के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण विषय है कि जहां पर हमारी बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है वहां ऐसा नीच कृत्य करने वाले युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता को समाज में रहने के लिए जगह नहीं देनी चाहिए ।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तरांचल यह मांग करती है कि गैंग रेप मामले में जितने भी आरोपी हैं उनको पुलिस जल्द से जल्द दबिश देकर तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार करे। ताकि सबूतों के साथ छेड़ छाड़ ना किया जा सके, साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसे सटीक साक्ष्य एवं मजबूत केस बनाया जाए ताकि आरोपी किसी संदेह का लाभ लेते हुए बच ना पाए ।

नगर मंत्री अनिरुद्ध शर्मा ने इस अपराध की घोर निंदा करते हुए कहा कि इस मामले में प्रशासन और सरकार फास्ट्रैक गठित कर जल्द ही सुनवाई करके आरोपियों को कठोर से कठोर सजा मिले ताकि भविष्य में कोई ऐसी ओछी हरकत करने का दुस्साहस ना कर सके और पीड़िता को न्याय मिले।

 

पुतला दहन करते समय जिला संयोजक शुभम झा, नगर मंत्री अनिरुद्ध शर्मा, गढ़वाल सह सयोजक विनोद चौहान, प्रान्त छात्रा प्रमुख अंजलि शर्मा , अंकुर अग्रवाल, शिवानी, मोहम्मद जमील, रोहित आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...