हरिपुर व्यापार मंडल व्यापारियों ने नायब तहसीलदार हरिपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

--Advertisement--

Image

देहरा, शीतल शर्मा

सोमवार को हरिपुर व्यापार मंडल के व्यापारियों ने प्रधान अतुल महाजन की अध्यक्षता में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को नायब तहसीलदार हरिपुर के माध्यम से ज्ञापन भेजा। इस ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से निवेदन किया गया कि एक समीपवर्ती क्षेत्र में नव निर्मित तहसील के लिए हरिपुर तहसील के किसी भी पटवार सर्कल से छेड़छाड़ न की जाए।

 

उनका कहना है कि कुछ दिन पहले एक क्षेत्र के लोगों द्वारा इस मामले को हवा दी थी। इस अवसर पर अतुल महाजन ने कहा कि जिस तहसील के लिए अतिरिक पटवार सर्कलों की आवश्यकता है उससे सम्बंधित विधानसभा क्षेत्र के इलाक़े लिए जाएं न कि यहां के। अगर किसी भी तरह से देहरा विधानसभा के अंतर्गत हरिपुर तहसील के पटवार सर्कल से छेड़छाड़ की गई तो उन्हें मजबूरन संघर्ष का रास्ता इख्तियार करना पड़ेगा।

 

उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर पूरी निष्ठा जताते हुए कहा कि वह ऐसा नही होने देंगे क्योंकि इन पंचायतों की आम जनता भी हरिपुर के साथ है। वहीं नायब तहसीलदार हरिपुर राजिंदर सिंह ने कहा कि सोमवार को उन्हें हरिपुर व्यापार मंडल द्वारा मुख्यमंत्री के लिये ज्ञापन सौंपा गया है जिसे उच्चाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री को प्रेषित कर दिया जाएगा।

 

इस अवसर पर व्यापार मंडल हरिपुर के प्रधान अतुल महाजन, व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान देसराज चनौरिया, योगेश रैना, अरविंद शर्मा, संदीप शर्मा, प्रवीण कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्या ज्योति वाला, लक्की वर्मा, सनक कुमार तथा विजेंदर सिंह गुलेरिया मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...