केंद्रीय विश्वविद्यालय के वाईस चांसलर ने देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए चयनित भूमि का मुआयना किया

--Advertisement--

देहरा, शीतल शर्मा

केंद्रीय विश्वविद्यालय के वाईस चांसलर रोशन लाल ने कहा कि हम आज केंद्रीय विश्वविद्यालय की भूमि औपचारिकता संबंधी देहरा पहुंचे हैं। हमने केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए चयनित भूमि का मुआयना भी किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए भूमि संबंधित दस्ताबेजों की प्रक्रिया पूर्ण हो रही है जो कि जल्दी ही हमें मिल जाएगी।

 

केंद्रीय विश्वविद्यालय के रजिस्टार हेम राज ने बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला यह राज्य और केंद्र की सहमति 2010 में बनी है। केंद्रीय विश्वविद्यालय के दो परिसर होंगे एक धर्मशाला में और दूसरा देहरा में बनेगा इसमें कोई भी विरोधाभास नहीं है। देहरा के लिए यह सौभाग्य की बात है कि देहरा की एफ.सी.ए क्लेरेंस हो गयी और उसकी अप्रूवल भी मिल गई है।

 

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय विश्वविद्यालय के देहरा में ही बड़े संस्थान बनेंगे वहीं विश्वविद्यालय के कार्यालय देहरा और धर्मशाला में बनाएं जाएंगे जिससे किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो।उन्होंने कहा कि आज हमें भूमि प्राप्त हो रही है इसे हम पूरी निष्ठा और तत्परता से पूर्ण औपचारिकताओं को पूर्ण करके सीयू परिसर का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

 

देहरा के विधायक होशियार सिंह ने कहा कि देहरा की जनता के लिए आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक दिन रहा है। आज जो केंद्रीय विश्वविद्यालय की भूमि संबंधित जो कार्य रुका हुआ था वह लगभग आज पूर्ण हो चुका है इसके लिए होशियर सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया है। बहीं होशियार सिंह ने देहरा के प्रत्येक नागरिक और ब्यक्ति का धन्यावाद किया है।

 

इस मौके पर देहरा के विधायक होशियार सिंह, एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर , डीएफओ राज कुमार डोगरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेड क्रॉस शिविर में 69 लोगों ने किया रक्तदान

मंडी, 16 अक्तूबर - हिमखबर डेस्क  ंरेड क्रॉस सोसाइटी मंडी...

आपात परिस्थितियों में सीपीआर से बचाई जा सकती है किसी की जान

भोरंज के मिनी सचिवालय में सीपीआर पर आयोजित किया...

आंगनबाड़ी सहायिकाओं के साक्षात्कार 28 से 30 अक्तूबर को रैत में होंगे आयोजित

शाहपुर, कांगडा व धर्मशाला उपमंडल की कुछ पंचायतों के...