नगरोटा के विधायक की बढ़ी मुश्किलें, विधायक के खिलाफ एफआईआर की मांग

--Advertisement--

Image

नगरोटा बगवां, राजीव जसवाल

नगरोटा बगवां अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव महिला का इलाज करवाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। विधायक के खिलाफ एफआईआर करवाने के लिए एनएसयूआई के नैशनल कोडिनेटर त्रिसेन सिहोत्रा ने आज डीसी कांगड़ा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा और मांग उठाई की उक्त विधायक के खिलाफ लोगों व अस्पताल कर्मचारियों की जान जोखिम में डालने के लिए एफडीआई दर्ज कर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए।

त्रिसेन सिहोत्रा का कहना है कि विधायक अभी भी यही बयान दे रहे हैं कि जैसे पहले उन्होंने 27 लोगों का नार्मल अस्पताल में इलाज करवाया उसी तरह अभी भी वे करेंगे। ऐसे में लोगों व अस्पताल के कर्मचारियों की जान को जोखिम हो सकता है उन्होंने आरोप लगाए की नगरोटा में कोरोना विधायक की लापरवाही की वजह से फैला है ।

विधायक को अगर चिंता है तो नगरोटा अस्पताल को कोरोना अस्पताल बनाने के लिए सरकार को दरख्वास्त करे सरकार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है तो क्यों उक्त विधायक के खिलाफ अभी तक कार्यवाही क्यू नहीं की गई, उन्होंने कहा मामले की जांच पूरी तरह से होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही की जानी चाहिए।

आपको बता दें कि नगरोटा अस्पताल नार्मल अस्पताल है और वहां लोग अपनी छोटी बीमारियों के इलाज के लिए जाते है ऐसे में नगरोटा अस्पताल में विधायक की शह पर कोरोना मरीज का इलाज किया गया जिससे लोगों की जान के साथ-साथ अस्पताल प्रशासन की जान को जोखिम में डाला गया हम एक मामले की बात कर रहे थे लेकिन विधायक का कहना है कि 27 कोरोना मरीजो का उन्होंने नगरोटा अस्पताल में इलाज करवाया ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठना शुरू हो गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...