घुटनों के दर्द का घरेलू नुस्खे से उपचार करने के नाम पर महिला से की अश्लील हरकतें, थाने पहुंचा मामला

--Advertisement--

Image

देहरा, मनु

विकास खंड देहरा में हरिपुर थाना के निकटवर्ती गांव भटोली फकोरियां में एक व्यक्ति ने महिला के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें की। हरिपुर पुलिस ने शिकायत मिलने के उपरांत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार उक्त महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि इसी गांव के एक व्यक्ति ने उसे फोन किया और उससे किसी व्यक्ति का फोन नंबर लेने की बात कही। महिला ने उसे कहा फोन नंबर उसके पास नहीं है तथा घर पर रखी डायरी में लिखा गया है। ऐसे में वह व्यक्ति कुछ ही देर के बाद महिला के घर पहुंच गया। जहां पर महिला ने उसे नंबर दे दिया।

महिला लंगड़ा कर चल रही थी जब उस व्यक्ति ने महिला से उसका लंगड़ाकर चलने का कारण पूछा तो महिला ने घुटनों में दर्द की बात कही। ऐसे में उक्त व्यक्ति ने महिला के घरेलू उपचार का नुस्खा बताया तथा उसके घुटनों को पकड़कर उसे समझाने लग पड़ा और थोड़ी ही देर में उसको बाहों में भर कर अश्लील हरकतें करने की कोशिश करने लगा।

अपना बचाव करते हुए महिला ने उसे वहां से धक्का दे दिया व खुद घर के अंदर चली गई। इन सब बातों को देखते हुए वह व्यक्ति भी वहां से निकल गया। लेकिन जब थोड़ी देर के बाद वापस आया तो अपनी गाड़ी की चाबी उस स्थान पर भूल गया था उसे वापस मांगने लगा तो महिला ने चाबी देने से इनकार कर दिया तथा बात को थाने तक ले जाने की बात कही।

इस व्यक्ति ने यह बात सुनकर उसे जान से मार देने की धमकी तक दे डाली तथा घर से उठाने की बात भी कही। महिला ने इस सारे संदर्भ में जानकारी अपने बेटे को दी है। उक्त सारे मामले की लिखित शिकायत पुलिस थाना हरिपुर में दर्ज करवाई गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

देहरा के डीएसपी तिलक राज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत मिलने पर उक्त आरोपित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...