हत्या के बाद जंगल में फैंकी युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

बद्दी, सुभाष चंदेल

पुलिस जिला बद्दी के तहत 2 दिनों में दूसरा मर्डर हो गया है।  बरोटीवाला थाना के तहत जोड़ी जांगन चड़ियार के पास जंगल में झाड़ियों में बिहार निवासी करीब 25 वर्षीय युवक की लाश बरामद की गई है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नीरज उर्फ अर्जुन सिंह पुत्र हरिनारायण सिंह निवासी बाखरिया जिला भोजपुर बिहार सड़क के काम में लगा था और 21 अपैल से गायब था और उसकी लाश जोड़ी जांगन चड़ियार के पास जंगल में झाड़ियों में मिली।

थाना प्रभारी बरोटीवाला एमएस चौहान की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस को कुछ सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर जांच चल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले का प्लान, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकवादी

हिमखबर डेस्क कर्नाटक के दावणगेरे जिला में उत्तर प्रदेश के...

ज्वाली के मंडोल में 45 वर्षीय ग्रामीण का मर्डर, गर्दन पर तेजधार हथियार से वार

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेही...