गुगा मंदिर में माथा टेकने आए लोगो को मधुमखियों ने काटा, एक दर्जन लोग घायल

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

डाडासीबा तहसील के पनियामल गुगा मंदिर में गुरूवार को माथा टेकने आए लगभग एक दर्जन लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार ऊना के देहलां गाँव से गुगा मंदिर पनियामल में दो गाड़ियों में श्रद्धालु माथा टेकने आये थे। मंदिर परिसर में जब इन लोगों ने मंदिर के आँगन में प्रसाद बनाना शुरू किया तो धुंए के कारण वृक्ष पर बैठी मधुमखियों ने अचानक इन लोगों पर हमला कर दिया जिससे वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

लोग अपने आप को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और धूंआ करने के बाद ही बड़ी मुश्किल से मधुमक्खियों के हमलों से पीछा छुड़ाया गया। मधुमक्खियों के काटने से वहां पर मौजूद बच्चों व महिलाओं समेत एक दर्जन लोग घायल हो गये।

घायलों के लिए देहरा से एम्बुलेंस मंगवाई गई, जिनको डाडासीबा के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से दो लोगों जलाल दीन और शम्मी मोहम्मद को गंभीर हालत में टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बाकी लोगों का उपचार डाडासीबा सिविल अस्पताल में चल रहा है जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...