गेहूं के खेतों में भड़की आग , चार बीघा जमीन पर खड़ी फसल राख

--Advertisement--

Image

सरकाघाट/मंडी, नरेश कुमार

उपमंडल सरकाघाट की बल्द्धाडा तहसील के तहत आने बाली ग्राम पंचायत सुलपुर जबोठ के गौव सुलपुर में गेहूं के खेतों में अचानक आग लग जाने से लगभग चार बीघा जमीन में गेहूं की फसल जल कर राख हो गयी ! इस आगजनी से करीब सात किसानो को हजारों रूपये की क्षति हुई है !

आगजनी की सुचना मिलते ही सैंकड़ो ग्रामीण घटना स्थल की ओर भागे और आग को बुझाने `में लग गये ! जल्दी ही ग्रामीणों में आग पर काबू पा लिया अन्यथा सैंकड़ो किसानो की 100 बीघा जमीन में खड़ी गेहूं की फसल को भी भारी नुकसान हो सकता था ! यह खेत सात परिवारों के थे, जिनकी छह माह की कमाई राख के ढेर में तब्दील हो गई है। उधर, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

ग्राम पंचायत प्रधान रवि राणा ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया की दोपहर के समय सुलपुर में गेहूं के खेतों में आचानक आग लग जाने से राज कुमार सपुत्र परमा नन्द , खेमी देवी पत्नी युलसी राम ,मदन लाल पुत्र राम लाल ,सुखिया राम सपुत्र चौधरी , अश्वनी कुमार सपुत्र मुंशी राम निवासी सुलपुर भागी रथ निवासी जबोठ आदि किसानों को हजारों रुपने का नुकसान हो गया है !

वहीं, इस आगजनी के कारण गेहूं जल जाने से किसान को परिवार की चिंता सता रही है। क्योंकि किसान की छह माह की मेहनत की कमाई जल गई है !

पंचायत प्रधान रवि राणा ने हल्का पटवारी को भी घटना से अबगत करवा दिया है ! सरकार और प्रशासन मांग की है की इस आगजनी से प्रभावित हुए किसानो को उचित मुआवजा दिया जाये !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...