एनएसयूआई शाहपुर की कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की

--Advertisement--

Image

छतड़ी/ शाहपुर, नितीश पठानियां

24 मार्च 2021 को एन० एस० यू ०आई० की कार्यकारिणी बैठक छतड़ी में प्रदेश कांग्रेस महासचिव नेता केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि केवल सिंह पठानिया के पहुचने पर एन० एस० यू ०आई० के छात्र छात्राओं ने जोरदार स्वागत किया। एन० एस० यू ०आई० के छात्र छात्राओं ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव के साथ मिलकर शाहपुर में केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के हिस्से की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने एन० एस० यू ०आई० के छात्र छात्राओं के साथ दो घंटे का धरना दिया। पठानिया ने कहा कि शाहपुर के भीतर दो जगह शिक्षा विभाग के नाम पर जमीन खाली है। उसमें सीयू का कुछ भाग स्थायी रूप से स्थापित किया जाए। इससे शाहपुर के साथ न्याय हो सकेगा। केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को सीयू की सौगात दी थी तब प्रदेश में भाजपा सत्ता में थी। उस समय इसे स्थापित करने के लिए जगह नहीं मिल पा रही थी, तो मंझग्रां के 18 परिवारों ने भवन बनाने के लिए जमीन दान दी थी।

नया भवन बन कर तैयार हो गया था, लेकिन शाहपुर के छात्रों को नया भवन फिर भी नसीब नहीं हुआ था। लगभग 11 साल इसी भवन में केंद्रीय विश्वविद्यालय की कक्षाएं चली, लेकिन प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार होने पर केंद्रीय विश्वविद्यालय को राजनीति का अखाड़ा बना कर केंद्रीय विश्वविद्यालय के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रदेश सरकार शाहपुर के अंदर खाली जमीन को देख कर केंद्रीय विश्वविद्यालय के आधे भाग को शाहपुर में स्थापित करे ।

पठानिया ने कहा कि शाहपुर में कांग्रेस पार्टी ओर स्थानीय जनता द्वारा बक्त बक्त पर केंद्रीय विश्वविद्यालय को शाहपुर में स्थापित करने के लिए ज्ञापन ओर धरने दिए है लेकिन भाजपा की तानाशाही सरकार ने जनता के अरमानों को तोड़ा है। केंद्रीय विश्वविद्यालय के अंदर भर्तियों में धांधलीया हुई है। उसकी जांच हाइ कोर्ट के सीटिंग जज के द्वारा होनी चाहिए।

क्योंकि ये सभी भ्रर्तिया केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति ने नियमो को दरकिनार करके की है। तथा जो विश्वविद्यालय के अंदर पदोन्नतिया हुई है उनमें मेरिट ओर आरक्षण को दरकिनार किया है। जिससे साफ जाहिर है कि भाजपा सरकार ने अपने चेहतों को नोकरिया बांटी है. जब जांच होगी तो दुध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय को स्थापित करना चाहा ओर आधा हिस्सा शाहपुर में ही चलाने के लिए बाध्य थी। लेकिन केंद्रीय मंत्री ने अपने राजनीति फायदे के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय को छोटे छोटे हिस्सो में बांट कर रख दिया है।और केंद्रीय विश्वविद्यालय को राजनीति की भेंट चढ़ा दिया है जिससे जनता को इससे कोई फायदा नही होने बाला है।पठानिया ने कहा कि भाजपा की केंद्रीय विश्वविद्यालय को स्थापित करने की मंशा ही नही है। काँग्रेस पार्टी जब सत्ता में आएगी तो केंद्रीय विश्वविद्यालय को धर्मशाला ओर शाहपुर में स्थापित किया जाएगा।

इस मौके पर जिला काँग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष देवदत्त शर्मा,जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर,पूर्व BDC मेहर चंद,अजय बबली प्रधान,पूर्व उप प्रधान कमल कटोच ,विनय ठाकुर सोशल मीडिया प्रभारी,विवेक राणा ब्लॉक् काँग्रेस महासचिव,परषोत्तम सिंह,सुमित कुमार एन० एस० यू ०आई० पूर्व कैम्पस प्रधान,आशीष भरमौरी पूर्व कैपम्स प्रधान कैंपस अध्यक्ष मनिंदर शर्मा आदि गणमान्य व एन० एस० यू ०आई० के छात्र,छात्राए मौजूद थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भाजपा पर टिप्पणी से नाराज विपक्ष ने नारेबाजी कर किया वाकआउट, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा के बजट...

एससी युवाओं को एआई और ऑफिस ऑटोमेशन कोर्स करने का सुनहरा मौका

तीन-तीन महीने के इन दोनों कोर्सों के दौरान हर...

आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

हिमखबर डेस्क  मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण...

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न 

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न  शाहपुर -...