स्कूलों में शुरू होगा सेमेस्टर सिस्टम

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया की हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सूबे के स्कूलों में सेमेस्टर सिस्टम शुरू करने की तैयारी में है। इसके लिए बोर्ड ने 19 सूत्री खाका भी तैयार कर लिया है। यह फैसला स्कूली बच्चों के बस्तों का बोझ कम करने के तहत लिया गया है। इसके अलावा भी कई और योजनाएं बोर्ड ने तैयार की हैं, जिनका खाका शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार नई शिक्षा नीति के तहत सेमेस्टर सिस्टम नौवीं से जमा दो तक की कक्षाओं के लिए शुरू किया जाएगा।  बोर्ड ने यह फैसला स्कूल बैग पॉलिसी-2020 के तहत लिया है, जिसका उद्देश्य बस्ते का वजन कम करना था।तैयार खाके के अनुसार किताबें साझा करवाने की भी योजना है। एक डेस्क पर बैठने वाले दो छात्र अलग-अलग विषय की किताबें अपने बैग में रख सकते हैं।

साथ ही विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में ही लॉकर सुविधा उपलब्ध करवानी होगी। पानी की बोतल का वजन कम करने के लिए स्कूलों में ही साफ पानी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों को टाइम टेबल भी बस्तों को भार कम करने के हिसाब से बनाने के निर्देश दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...