सुल्याली की शिखा के इलाज के लिए पंचायत निवासियों ने जुटाए एक लाख नौ हजार तीन सौ रुपये

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

सुल्याली लोहारपुरा की शिखा के इलाज के लिए पंचायत निवासियों ने एक लाख नौ हजार तीन सौ रुपये जुटा लिए है।लोहारपुरा पंचायत प्रधान कृष्णहीर के नेतृत्व में सभी के सहयोग से शिखा के परिजनों को यह राशि सौंप दी गई।

गौरतलब है कि शिखा की हाल में सड़क दुर्घटना हुई थी जिसमें उसके पिता की मृत्यु हो गई थी और शिखा बुरी तरह घायल हो गई जिसका उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है।जहां उसके ऑपरेशन के लिए छः लाख खर्च होने की बात कही गई।शिखा का परिवार बहुत ही सामान्य है जो इतना खर्चा वहन नहीं कर सकता।

इसी को लेकर स्थानीय पंचायत प्रधान कृष्ण हीर ने यह बीड़ा उठाया और उसका परिणाम यह हुआ कि सभी के सहयोग से एक लाख से ऊपर की राशि इकट्ठी की गई।प्रधान ने सभी से अपील की कि शिखा के इलाज के लिए अभी और राशि के जरूरत है इसलिए सभी शिखा के इलाज के लिए आर्थिक मदद को आगे आएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...