अवैध तरीके से चल रहे पुनर्वास केंद्र में पंजाब के युवक की मौत

--Advertisement--

Image

गगरेट/ऊना, अमित शर्मा

गगरेट में एक बिल्डिंग में अवैध तरीके से चल रहे पुनर्वास केंद्र में पंजाब के एक युवक की मौत हो गई। युवक को सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया लेकिन न तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई और न ही उसका पोस्टमार्टम हो सका। इस घटना के बाद पुनर्वास केंद्र चलाने वाले भी रफूचक्कर हो गए।

डीएसपी सृष्टि पांडेय ने तत्परता दिखाई और जब पुनर्वास केंद्र पहुंचकर पड़ताल की तो केंद्र के संचालक कोई वैध अनुमति नहीं दिखा पाए जिस पर अब आनन-फानन में पुनर्वास केंद्र बंद करवा दिया गया है। सूत्रों की मानें तो पिछले कई दिनों से गगरेट में चोरी-छिपे यह केंद्र चलाया जा रहा था। हैरत की बात यह है कि न तो इस बिल्डिंग पर कहीं कोई बोर्ड लगा हुआ था और न ही किसी को इस केंद्र के अंदर जाने की इजाजत थी।

बताया जा रहा है कि पंजाब के कुछ लोग यहां इस केंद्र का संचालन कर रहे थे और पंजाब से ही नशे के आदी युवाओं को नशा छुड़ाने का झांसा देकर इस पुनर्वास केंद्र में लाया जाता था जबकि ये नशा निवारण केंद्र भी नहीं था। इसी बीच यहां रखे गए पंजाब के एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार ने कहा कि मीडिया के माध्यम से ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली है। वह बीएमओ गगरेट से इस मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजने को कहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...