निरमण्ड के बागीपुल के पास चलती बस का खुला दरवाज़ा ,एक की मौत 

--Advertisement--

Image

निरमण्ड/ व्यूरो

निरमंड में बागीपुल के समीप चलती बस के दरवाज़े के अचानक खुलने से बस में सवार दो लड़कियां बस से बाहर सड़क पर जा गिरी , एक की मौके पर ही मौत:दूसरी घायल।

निरमंड के बागीपुल में जाओं-बागीपुल मुख्य सड़क पर सराहन कैंची के पास छलिर मंदिर के निकट जाओं से रामपुर आ रही एक निजी बस यामा बस सर्विस (एचपी 35 बी 7502) के अगले दरवाज़े के अचानक खुल जाने से बस के दरवाज़े के पास खड़ी हो कर सफर कर रही दवाह गांव निवासी दो लड़कियां चलती बस से सड़क पर जा लुढ़की, जिसके चलते इस हादसे में दवाह गांव की संध्या कुमारी (21) के पत्थर से टकराने के फलस्वरूप मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी लड़की दीपा (20) गंभीर रूप से घायल हो गई,

जिसे तुरंत उपचार हेतु सिविल अस्पताल निरमंड पहुंचाया गया।उक्त दोनों लड़कियां रोजाना इसी बस से बागीपुल आती थीं, जहां वो सिलाई-कटाई का काम करती हैं।आज सुबह उन दोनों ने अभी बस में मात्र तीन किलोमीटर का ही सफर तय किया था कि इस बीच अचानक अपने गंतव्य स्थान बागीपुल पहुंचने से एक किलोमीटर पहले ही चलती बस के दरवाज़े के अचानक खुलने से बाहर सड़क पर जा गिरी।दोनों लड़कियों दवाह गांव की रहने वाली हैं।निरमंड पुलिस के मुख्य आरक्षी कर्म चंद ठाकुर का कहना है कि इस बावत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

इस दौरान दुर्घटना में घायल दीपा कुमारी को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हस्पताल से छुट्टी दे दी है,वहीं मृतिका संध्या का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

BREAKING: रक्षाबंधन पर बड़ा हादसा, HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त; कई सवारियां घायल

हिमाचल प्रदेश के मनाली में रक्षाबंधन के दिन HRTC...

धर्मशाला साई सेंटर की पुष्पा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं भारतीय कबड्डी टीम की कप्तान

धर्मशाला साई सेंटर की खिलाड़ी पुष्पा को भारतीय कबड्डी...