विशाल नैहरिया की अगवाई में धर्मशाला में कांग्रेस पार्टी का फूंका पुतला,नगर निगम चुनावों में हार देख बौखलाइ कांग्रेस : नैहरिया

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज और स्थानीय निकाय चुनावों में हार से न केवल कांग्रेस बौखलाई है बल्कि आगामी नगर निगम चुनावों में भी कांग्रेस को हार नजर आ रही है इसी का नतीजा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता संवैधानिक पदों पर बैठे माननीयों के साथ अभद्रता  करने शुरू हो गए हैं. रविवार को जिला मुख्यालय धर्मशाला के  कचहरी अड्डा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

भाजपा प्रदेश आह्वान पर पुतला दहन कार्यक्रम में धर्मशाला विधायक श्री विशाल नेहरिया जी मुख्य रूप से मौजूद रहे विधायक श्री विशाल नैहरिया जी ने शुक्रवार को विधानसभा परिसर में माननीय राज्यपाल के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अभद्रता को निंदनीय करार दिया उन्होने कहा कि हिमाचल जैसे शांति प्रिय प्रदेश में कांग्रेस गुंडागर्दी फैलाकर अपनी खोई हुई राजनितिक पृष्टभूमि को तलाशने की कोशिश कर रही है लेकिन शायद कांग्रेस यह भूल गई है कि प्रदेश की जनता ने गुंडागर्दी को कभी भी स्वीकार नहीं किया है .

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोगों में नैतिकता नाम की कोई चीज नहीं रह गई है और विपक्ष के नेता ने एक गरिमापूर्ण पद पर रहते हुए बहुत ही घटिया कार्य करके पूरे हिमाचल प्रदेश की जनता को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश भर में रविवार को कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। कांग्रेस के पुतले जलाए जा रहे हैं, जो कांग्रेस की घटिया सोच और मानसिकता के विरोध में भाजपा प्रदर्शन कर रही है।

विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को पंचायती राज और नगर निकाय के चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं अब पार्टी को आगामी नगर निगम चुनावों में भी अपनी हार साफ दिखाई दे रही है, जिसके चलते कांग्रेस पार्टी के नेता ओच्छी राजनीति पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस की गुंडागर्दी साफ देखने को मिली है। उन्होंने राज्यपाल के साथ कांग्रेस नेताओं की ओर से किए गए दुर्व्यवहार को घटिया कूकृत्य बताया।

इस दौरान उनके साथ भाजपा मंडलाध्यक्ष अनिल चौधरी, सचिन शर्मा जिला महामंत्री, गायत्री कपूर महिला मोर्चा प्रदेश सचिव ,रविकांत मंडल सचिव ,दिनेश कपूर मंडल उपाध्यक्ष , राजेश वर्मा मंडल महामंत्री  तपन मिन्हास प्रदेश युवा मोर्चा सदस्य  व अन्य भारतीय जनता पार्टी के  कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...