कोरोना काल में 12 करोड़ का घपला कर गई कांग्रेस: जयराम

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने कोरोना काल में लोगों की सेवा तो दूर, उल्टा कांग्रेस मुख्यालय को 12 करोड़ रुपये का बिल यह कह थमा दिया कि उन्होंने दवाइयां, सैनिटाइजर, मास्क और भोजन की किटें लोगों को बांटीं। उन्होंने राज्यपाल के साथ हुई घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि इससे हिमाचल प्रदेश की पूरे देश में बदनामी हुई है।

पहले लोकसभा, उसके बाद विस उप चुनाव और अब पंचायत चुनाव में कांग्रेस की हार ने उनके नेताओं की कमर तोड़ कर रख दी। वे अपना संतुलन खो बैठे और राज्यपाल जैसे पद पर आसीन बुजुर्ग के साथ हाथापाई करने पर उतर आए। सीएम रविवार को दून के हांडा कुंडी में जनसभा में बोल रहे थे।

बद्दी में तैयार दवा अमेरिका तक पहुंची 
सीएम ने कहा कि प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में तैयार होने वाली दवा न केवल भारत के हर जिले में सप्लाई हुई, बल्कि अमेरिका जैसे देशों को गई। जो हिमाचल के लिए बड़ी बात है। अपने 50 मिनट के भाषण में विपक्षी पार्टी कांग्रेस की जमकर आलोचना की। पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर, सांसद सुरेश कश्यप और स्थानीय विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने सरकार की योजनाओं क गुणगान किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...