नूरपुर में एक दिवसीय जुडो प्रतियोगिता आयोजन किया गया।

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

कांगड़ा जिला जुडो संघ द्वारा नूरपुर में एक दिवसीय जुडो प्रतियोगिता आयोजन किया गया जिसमे लगभग 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जूनियर,सीनियर व कैडिट प्रतियोगिताए करवाई गई जिसमें खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया ।

इस जुडो प्रतियोगिता के समापन समारोह में एसडीएम नूरपुर डॉ सुरिंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की जबकि अध्यक्षता बीटीसी स्कूल की प्रधानाचार्य चंद्ररेखा शर्मा ने की।

इस अवसर पर मुख्यातिथि डॉ सुरिंद्र ठाकुर ने कहा कि खेलों का जीवन मे बहुत महत्व है और खेलों को खेल भावना से खेलना चाहिए । उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से जीवन मे सफलताएं हासिल की जा सकती है।

इस प्रतियोगिता में ओवरआल ट्रॉफी नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब ने जीती व  बैजनाथ जुडो टीम रनरअप रही। मुख्यातिथि ने प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को मैडल पहनाकर सम्मानित किया ।

इस अवसर पर कांगड़ा जिला जुडो संघ के अध्यक्ष नरेंद्र राणा, महासचिव परषोत्तम सिंह , राज्य जुडो संघ के टेक्निकल ऑफिशल डीएस चंदेल के अलावा अमित राणा व गणमान्य लोग मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चम्बा में गूंजेगा ‘जय भोलेनाथ’: राहुल गांधी ने स्वीकारा मणिमहेश यात्रा का निमंत्रण

चम्बा - भूषण गुरूंग शिवभूमि चम्बा भरमौर आस्था के प्रतीक,...

चम्बा के 5 होनहारों ने 12वीं बोर्ड मेरिट में मारी बाज़ी, जिले में खुशी की लहर

चम्बा - भूषण गुरूंग  प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं...