पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खेत में छापा मार शराब की खेप बरामद की

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

सदर थाना पुलिस ने खेत में छापा मारकर शराब की खेप बरामद की है। मुखबिर की सूचना पर उक्त कार्रवाई की गई है। शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के विरूद्ध आगामी कार्रवाई अमल लाई जा रही है। जानकारी के अनुसार सदर थाना में तैनात एसआई राजेंद्र कुमार की अगुवाई में एक टीम गश्त के दौरान जबली में मौजूद थी।

इसी दौरान उसे मुखबिर से सूचना मिली की मानवा गांव निवासी एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा करता है और वीरवार रात को उसने खेत में भारी मात्रा में शराब को उतारा है। पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने खेत में छापा मारा और वहां से अवैध रूप से रखी देसी शराब की 180 बोतलें बरामद कीं।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी दिवाकर शर्मा ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईएएस-आईपीएस-आईएफएस अफसरों का कैडर कम करेगी सुक्खू सरकार, केंद्र सरकार को भेजी चिट्ठी

प्रशासनिक ढांचा चुस्त-दुरुस्त करने और अनावश्यक खर्चों में कटौती...

घुमारवीं की बेटी विदिशा कालरा बनीं कर्नाटक-गोवा की प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स

हिमखबर डेस्क बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल की कपाहड़ा पंचायत के...

श्री रेणुका जी मेला ग्राउंड में शादी समारोह में परोसी गई शराब, धार्मिक भावनाएं आहत…

हिमखबर डेस्क देवभूमि हिमाचल के पवित्र स्थल श्री रेणुका जी...