स्वारघाट उपमंडल में गत दिवस ब्लॉक समिति अध्यक्ष चुनाव को लेकर पूर्व मंत्री एवं नैनादेवी से कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर ने धांधली के लगाए आरोप।

--Advertisement--

Image

स्वारघाट, सुभाष चंदेल

बिलासपुर जिला के स्वारघाट उपमंडल में गत दिवस ब्लॉक समिति अध्यक्ष चुनाव को लेकर पूर्व मंत्री एवं नैनादेवी से कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर ने धांधली के आरोप लगाए हैं. गत दिवस स्वारघाट उपमंडल में बी डीसी चुनावों में भाजपा प्रत्याशी की जीत पर सवालिया निशान लगाते हुए उन्होंने कहा कि लॉटरी सिस्टम के द्वारा करवाया गया चुनाव कानून के अनुसार नहीं हुआ है.

ठाकुर रामलाल ने कहा कि वह इस मुद्दे को लेकर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे ताकि न्याय मिल सके. बिलासपुर के सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में रामलाल ठाकुर ने गत दिवस स्वारघाट उपमंडल पर बीडीसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस के प्रत्याशी के पक्ष में 8 मत पड़ने का दावा करते हुए राजनैतिक दबाव में एक मत को रिजेक्ट करने का आरोप लगाया है जिससे दोनों प्रत्याशियों के पास बराबर 7-7 मत रह गए लेकिन उसके बाद लॉटरी सिस्टम के द्वारा भाजपा के प्रत्याशी को विजयी घोषित कर दिया गया.

उन्होंने कहा कि यह सब कार्यवाही भाजपा नेताओं के फोन पर की जा रही है प्रदेश में भाजपा की सरकार है इसलिए भाजपा नेताओं के इशारे पर अधिकारी कार्य कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि नवम्बर महीने में सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अगर दोनों प्रत्याशी को बराबर मत मिलने पर ढाई ढाई साल का कार्यकाल दिया जाता है जबकि ऐसा नहीं हुआ साथ ही उन्होंने पूरे मामले को लेकर हाई कोर्ट जाने का दावा भी किया है.

वहीं रामलाल ठाकुर के आरोपो पर पलटवार लड़ते हुए बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता व नैनादेवी से पूर्व विधायक रणधीर शर्मा ने पंचायती राज एक्ट में ऐसा कोई भी प्रावधान ना होने की बात कहते हुए नियमानुसार चुनाव होने व बिना किसी सबूत के इस तहर के आरोप लगाए जाने पर तंज कसते हुए इसे कांग्रेस उम्मीदवारों की हार के चलते पूर्व मंत्री की बौखलाहट करार दिया है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में IAS अफसरों की संख्या घटाएगी सुक्खू सरकार, मुख्यमंत्री बोले- नहीं चाहिए अधिकारियों की फौज

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल...

पेपर हुआ ही नहीं तो लीक कहां से होगा?’ राजीव बिंदल ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

हिमखबर डेस्क भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भाजपा...

वैल्डर, सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 22 को

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्य औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-नालागढ़...

युवक की मौत पर शीला में चक्का जाम, लोगों ने जताया रोष; कार्रवाई की मांग

हिमखबर डेस्क शीला क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक...