प्रदेश कांग्रेस महासचिब केवल सिंह पठानिया ने बिजली बोर्ड के कर्मचारियों के आंदोलन का साथ देने की भरी हामी।

--Advertisement--

Image

रैत, अंशुल दिक्षित

प्रदेश कांग्रेस महासचिब केवल सिंह पठानिया ने आज रैत्त कांग्रेस कार्यलय से बिजली बोर्ड के कर्मचारियों के आंदोलन का साथ देने की भरी हामी।पठानिया ने कहा कि बर्तमान भाजपा की सरकार बिजली बोर्ड को प्राइवेट के हाथों में देने का काँग्रेस पार्टी जोरदार विरोध करती है। पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 1985 से पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह ने 100 प्रतिशत बिजली को घर घर पहुचाने का उद्देश्य रखा था।

इन्ही बिजली बोर्ड के कर्मचारियों के मजबूत होंसलो ने प्रदेश के कोने कोने में बिजली पहुचाने का काम किया था।और बिजली बोर्ड को मजबूत करने के लिये दिनरात  एक करके काम किया है।आज प्रदेश सरकार इन्ही बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को खत्म करने की कोशिश में लगी है।काँग्रेस पार्टी हमेशा बिजली बोर्ड के कर्मचारियों के साथ है और इनको प्रताड़ित नही होने देगी।

प्रदेश सरकार कुछ पूंजीपतियों के हाथों में बिजली बोर्ड को सौपने की तैयारी में है बो काँग्रेस पार्टी कभी हरगिज नही होने देगी।दूसरी तरफ प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हमेशा कर्मचारी विरोधी रही है।चाहे पेंशन बन्द करने का मुद्दा हो चाहे कर्मचारियों का टी०ए०,डी०ए० बन्द करने का फैसला हो भाजपा सरकार जब जब सत्ता में आई है तब तब प्रदेश, देश के कर्मचारियो को प्रताड़ित किया जाता है।

पठानिया ने कहा कि ये जो भी प्रदेश के कर्मचारियों के मुद्दे है इनको 2022 के चुनावों में काँग्रेस पार्टी अपने घोषणा पत्र शामिल करेगी।बर्तमान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से अपील की है कि बो खुद बिजली बोर्ड के कर्मचारियों के मुद्दे पर इंटरवींन करे और बिजली बोर्ड की स्वायत्ता को बनाये रखे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...