पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंती थीम पर मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस : राघव शर्मा, गणतंत्र दिवस समारोह 2021 की तैयारियों पर उपायुक्त ने की बैठक की अध्यक्षता।

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा15 जनवरी :

गणतंत्र दिवसर समारोह 2021 इस वर्ष हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंती थीम पर आयोजित किया जाएगा। यह बात उपायुक्त राघव शर्मा ने आज गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का जिला स्तरीय कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। गणातंत्र दिवस के दिन मुख्यतिथि प्रात: 10.45 बजे एमसी पार्क ऊना में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत ठीक 11 बजे समारोह स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके उपरांत परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी लेंगे और जिलावासियों के नाम अपना संदेश देंगे। समारोह के दौरान पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंती थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।

राघव शर्मा ने कहा कि पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंती थीम पर एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार परेड में आईआरबी बनगढ़ पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस एवं स्काउट ऐंड गाईड के दल परेड में शामिल होंगे तथा स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, कृषि, बागवानी तथा आईसीडीएस विभाग की झांकियां निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि परेड की रिहर्सल 23 जनवरी से शुरू होगी। उपायुक्त ने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में टाऊन हॉल में समारोह मनाने की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

राघव शर्मा ने कहा कि समारोह के दौरान कोविड दिशानिर्देशों का पूर्ण पालन किया जाएगा। गेट पर आगंतुकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी तथा बिना मास्क के आने वाले व्यक्तियों को मास्क उपलब्ध करवाए जाएंगे साथ ही उनकी सेनेटाईजेंशन भी की जाएगी। बैठने की व्यवस्था के दौरान भी कोविड दिशानिर्देशों का ध्यान रखा जाएगा। बैठक में उन्होंने सभी विभागों को गणतंत्र दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए आवश्क दिशानिर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ अमित कुमार शर्मा, एसडीएम ऊना डॉ सुरेश जसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...