कांगड़ा के बालकरूपी में गोलीकांड, घर के बाहर रिटायर फौजी को मारी गोली; आरोपी फरार

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बालकरूपी में सुबह घर के बाहर रिटायर फौजी को गोली मारने का मामला सामने आया है, वारदात के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बालकरूपी पंचायत क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रोजमर्रा की तरह सुबह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने निकले 58 वर्षीय पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह पर अचानक फायरिंग की गई। इस घटना में पूर्व सैनिक टांग में गोली लगने से घायल हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस मामले का एक बेहद हैरान करने वाला पहलू सामने आया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश निवासी शत्रुघ्न के रूप में की है। यह कोई रैंडम हमला नहीं था, बल्कि आरोपी और पीड़ित एक-दूसरे को पहले से जानते थे।

जानकारी के अनुसार पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह पहले बद्दी स्थित एक निजी फैक्ट्री में काम करते थे और आरोपी शत्रुघ्न भी वहीं उनके साथ काम करता था। बताया जा रहा है कि जब मार्च महीने में महेंद्र सिंह ने फैक्ट्री की नौकरी छोड़ी थी, तब शत्रुघ्न ही उन्हें बद्दी से कांगड़ा स्थित उनके घर तक छोड़ने आया था।

ऐसे में एक परिचित और पूर्व सहकर्मी द्वारा अचानक फायरिंग करने से इलाके के लोग और पुलिस दोनों हैरान हैं। एक पूर्व परिचित द्वारा इस तरह का कदम उठाए जाने से कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अब इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि क्या बद्दी में साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच कोई विवाद हुआ था, या इस फायरिंग के पीछे कोई अन्य पुरानी रंजिश छिपी हुई है।

फायरिंग की इस घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुमान के मुताबिक आरोपी के पास के जंगल की ओर भागने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही आलमपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।

डीएसपी संदीप शर्मा के बोल

बैजनाथ के डीएसपी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और जंगल सहित आसपास के इलाकों में सर्च ऑप्रेशन चलाया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही इस हमले के असल कारणों का पर्दाफाश हो सकेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला में युवक की हत्या! जुब्बल में सड़क किनारे खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बल में सड़क...