नौकरी का मौका! ड्राइवर और JCB ऑपरेटर के 10 पदों के लिए 21 अक्टूबर को साक्षात्कार

--Advertisement--

ड्राइवर और JCB ऑपरेटर के कुल 10 पदों को भरने के लिए 21 अक्टूबर को साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा, इच्छुक उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने से पहले संबंधित विभाग से शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, जरूरी दस्तावेज और साक्षात्कार स्थल की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

हिमखबर डेस्क

उपमंडल सुजानपुर के गांव री-भलाणा के गणपति स्टोन क्रशर में भारी वाहन चालक और जेसीबी ऑपरेटरों के 10 पदों को भरने के लिए 21 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 45 वर्ष तक के लाइसेंसधारक अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ भोजन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सरकारी स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों की नियुक्तियों का लक्ष्य : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों...

पति के सामने नवविवाहिता से गैंगरेप, दुर्गा पूजा के लिए मंदिर जाते समय वारदात

दुर्गा पूजा के लिए मंदिर जा रही एक नवविवाहिता...