बाइक के टूल बॉक्स से मिला चिट्टा, पति-पत्नी गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में मोटरसाइकिल के टूल बॉक्स से चिट्टा बरामद होने के बाद पंजाब निवासी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नूरपुर – स्वर्ण राणा

पुलिस जिला नूरपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए नूरपुर और पुलिस चौकी सदवां की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है।

पुलिस ने इस मामले में पंजाब के गुरदासपुर जिले के रहने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बिना नंबर प्लेट की काले रंग की रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल पर सवार होकर चिट्टा लेकर आ रहे थे।

एएसपी नूरपुर के अनुसार, 17 अक्तूबर की रात पुलिस टीम को हिन्दौराघाट के पास गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक और युवती गुरदासपुर, पंजाब से चिट्टा लेकर सदवां क्षेत्र में बिक्री करने के उद्देश्य से आ रहे हैं।

सूचना के आधार पर सीआईए नूरपुर और पुलिस चौकी सदवां की संयुक्त टीम ने स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर खज्जन स्थित नजीर टायरमैन फैक्टरी के पास नाकाबंदी की। रात करीब 8:35 बजे संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर उस पर सवार दोनों व्यक्तियों को काबू किया गया।

पूछताछ के दौरान उनकी पहचान प्रकाश सिंह और उसकी पत्नी सोनिया, निवासी नौशैहरा मज्जा सिंह, जिला गुरदासपुर, पंजाब के रूप में हुई। पुलिस ने मोटरसाइकिल की तलाशी ली तो उसके दाहिनी ओर बने टूल बॉक्स में छिपाकर रखा गया एक पारदर्शी पॉलीथीन लिफाफा बरामद हुआ। इसमें हल्के भूरे-सफेद रंग का दानेदार पदार्थ था।

ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर पदार्थ में चिट्टा/हेरोइन के सकारात्मक संकेत मिले। डिजिटल तराजू से तौलने पर पॉलीथीन सहित कुल वजन 11 ग्राम पाया गया। पुलिस को तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से संबंधित दस्तावेज और आरसी भी नहीं मिली।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना नूरपुर में एफआईआर संख्या 264/2026, दिनांक 17 अक्टूबर 2026, के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 में मामला दर्ज किया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगामी जांच जारी है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को चिट्टा कहां से उपलब्ध हुआ था और इस अवैध कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। नूरपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे की तस्करी और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि नशे की तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बैजनाथ में क्यों नहीं मनाया जाता दशहरा? जानिए हिमाचल की इस अनोखी परंपरा की रोचक वजह

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित बैजनाथ का...

हिमाचल को केंद्र की सौगात! पठानकोट-भरमौर NH पर बनेंगी 6 टनल, पांगी के लिए भी 5 सुरंगें

हिमाचल प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए...