SIHM धर्मशाला के 30 विद्यार्थियों को बर्गर किंग में नौकरी मिली है, चयनित विद्यार्थियों को ₹25,000 प्रतिमाह औसत CTC के साथ रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ।
हिमखबर डेस्क
स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (एसआईएचएम), धर्मशाला ने कैंपस प्लेसमेंट के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के 30 विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित फूड सर्विस ब्रांड बर्गर किंग में चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को औसतन ₹25,000 प्रतिमाह का सीटीसी (Cost to Company) प्राप्त होगा।
यह उपलब्धि संस्थान द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाती है। इस प्लेसमेंट प्रक्रिया के अंतर्गत बी.एससी. हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन (B.Sc. H&HA) के तृतीय वर्ष के 10 विद्यार्थियों का चयन मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर किया गया है, जबकि डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के 20 विद्यार्थियों का चयन अप्रेंटिस के रूप में हुआ है।
यह अवसर विद्यार्थियों को उद्योग में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने, अपने पेशेवर कौशल को विकसित करने और आतिथ्य क्षेत्र में अपने करियर की मजबूत शुरुआत करने में सहायक होगा। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में विनय धीमान, HAS, जिला पर्यटन विकास अधिकारी (DTDO), कांगड़ा एवं प्रधानाचार्य, एसआईएचएम धर्मशाला ने चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा उन्हें उनके ऑफर लेटर वितरित किए।
उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, उन्होंने विद्यार्थियों को कार्यक्षेत्र में अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट व्यावसायिक व्यवहार बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। एसआईएचएम धर्मशाला विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण, उद्योग जगत के साथ समन्वय तथा कैंपस प्लेसमेंट जैसी गतिविधियों पर निरंतर कार्य कर रहा है। बर्गर किंग में विद्यार्थियों का यह चयन संस्थान की इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
चयनित विद्यार्थियों की सूची
बी.एससी. H&HA – मैनेजमेंट ट्रेनी (10 विद्यार्थी)
1. आर्यन शुक्ल – न्यू किंग्स्टन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कानपुर
2. कृष बख्शी – आर्यन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नालागढ़
3. कार्तिकेय शर्मा – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नूरपुर
4. यशवंत ठाकुर – राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शिमला
5. अभिषेक राणा – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खुंडियां 6. अंकुश चंदेल – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुजानपुर टीहरा
7. रयान गुलेरिया – केंद्रीय विद्यालय, योल कैंट
8. प्रिंस – मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, घुमारवीं
9. कृष मनहास – द न्यू एरा पब्लिक स्कूल, शाहपुर
10. अनिया गुरंग – कांगड़ा वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धर्मशाला
डिप्लोमा पाठ्यक्रम – अप्रेंटिस (20 विद्यार्थी)
1. शोभन चौधरी – राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धर्मशाला
2. रजत बख्शी – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छोबिन
3. अनिकेत राणा – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छोबिन
4. शुभम – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खनियारा
5. अभिनव – राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दाड़ी
6. आदित्य सकलानी – राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दाड़ी
7. निखिल – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, देहण
8. आशीष कुमार – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बल्लाह
9. मयंक भारद्वाज – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तीसा
10. अखिल कुमार – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, होली
11. पंकज चौधरी – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ज्वालाजी
12. आर्यन ठाकुर – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सहाला
13. आलोक ठाकुर – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पंडोल
14. अक्षत राणा – कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर
15. नितेश राघव – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कटिंढी
16. अक्षत राणा – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कटिंढी
17. शुभम कुमार – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रक्कड़
18. कशिश – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कस्बा नरवाणा
19. शुभम – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बगली 20. नितिल – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेराथाना
एसआईएचएम धर्मशाला के लिए यह उपलब्धि गर्व का विषय है। संस्थान का निरंतर प्रयास है कि विद्यार्थियों
को कौशल-आधारित शिक्षा और उद्योग जगत से जुड़ाव के माध्यम से बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध करवाए
जाएं। संस्थान सभी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देता है तथा बर्गर किंग के साथ उनके व्यावसायिक
जीवन की सफल शुरुआत के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करता है।

