अचानक घर के पास नजर आया विशाल अजगर, लोगों में मची अफरा-तफरी; सुरक्षित रेस्क्यू

--Advertisement--

घर के पास 12 फुट लंबा अजगर रेंगता हुआ दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल देहरा में उस समय हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक रिहायशी इलाके में करीब 12 फुट लंबा अजगर आ धमका। भारी-भरकम अजगर को देखते ही ग्रामीणों के हाथ-पांव फूल गए और इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि, गनीमत यह रही कि वन विभाग की टीम ने समय रहते मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू ऑप्रेशन चलाया और अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देहरा उपमंडल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सूरजपुर के वार्ड नंबर-3 स्थित राणा बस्ती की है। यहां एसबीआई से सेवानिवृत्त कर्मचारी ईश्वर पाल सिंह के घर के समीप अचानक यह विशाल अजगर रेंगता हुआ दिखाई दिया। करीब 12 फुट लंबे इस सांप को देखते ही आसपास के लोग सहम गए और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

अजगर के विशाल आकार को देखते हुए ग्रामीणों ने समझदारी दिखाई और बिना कोई जोखिम उठाए या अजगर को नुकसान पहुंचाए, तुरंत इसकी सूचना वन विभाग देहरा को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की एक विशेष रैस्क्यू टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंच गई।

वन विभाग की इस टीम में बीओ सुनील, बीओ विनोद, बीओ रत्न, वन रक्षक संदीप, सोनिया और मीनाक्षी शामिल रहे। टीम ने स्थिति का जायजा लिया और पूरी सावधानी बरतते हुए रैस्क्यू अभियान चलाकर उस विशाल अजगर को सुरक्षित रूप से काबू कर लिया।

रैस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को आबादी वाले क्षेत्र से दूर ले जाकर जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इतना विशाल अजगर पहले कभी नहीं देखा था। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ की जमकर सराहना की है, जिनकी वजह से एक बड़ा खतरा टल गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा के बालकरूपी में गोलीकांड, घर के बाहर रिटायर फौजी को मारी गोली; आरोपी फरार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बालकरूपी में सुबह...

शिमला में युवक की हत्या! जुब्बल में सड़क किनारे खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बल में सड़क...