सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती, 7 सितंबर को होगा साक्षात्कार

--Advertisement--

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के कुल 70 पदों पर भर्ती के लिए 7 सितंबर को साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

हिमखबर डेस्क

एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 7 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं।

चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा के बालकरूपी में गोलीकांड, घर के बाहर रिटायर फौजी को मारी गोली; आरोपी फरार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बालकरूपी में सुबह...

शिमला में युवक की हत्या! जुब्बल में सड़क किनारे खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बल में सड़क...