हिमाचल में 2 घंटे से बिन ऑक्सीजन तड़प रही थी 90 साल की दादी, पोते ने पूछा तो नर्स भड़की, परिजनों ने नर्स पर लगाया बदसलूकी का आरोप

--Advertisement--

सिरमौर के पांवटा साहिब अस्पताल में 90 वर्षीय महिला के करीब दो घंटे बिना ऑक्सीजन तड़पने का मामला सामने आया है। परिजनों ने स्टाफ नर्स पर बदसलूकी और पुलिस बुलाने की धमकी देने का आरोप लगाया।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेस में स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है। यहां पर सिरमौर जिले के सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में भर्ती 90 वर्षीय महिला करीब दो घंटे तक ऑक्सीजन ना मिलने की वजह से तड़फती रही। ऐसे में जब महिला के पौते सौरभ ने इसकी शिकायत स्टाफ नर्स से की तो वह भड़क गई और गुस्से में युवक से कहा कि वह पुलिस को फोन करेगी। नर्स ने गुस्से में बदलसलूकी की, जिसमें 19 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, सिरमौर के गिरिपार के बाईला-गुजोन गांव की मुंगा देवी को सांस लेने में दिक्कत थी औऱ इसी के चलते उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। परिजन सौरभ ने आरोप है कि ऑक्सीजन सिलिंडर खत्म होने के बाद कई बार स्टाफ से सिलिंडर बदलने का आग्रह किया गया, लेकिन समय पर सुनवाई नहीं हुई।

शिकायत करने पर स्टाफ नर्स पर बदतमीजी करने और पुलिस बुलाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। इस दौरान करीब 10 लोगों ने शिकायत पत्र पर साइन किए हैं। बुधवार शाम को पांच बजे दोबारा शिकायत करने पर स्टाफ नर्स ने बदतमीजी की और पुलिस बुलाने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100 पर शिकायत दर्ज करवाई और फिर ऑक्सीजन का सिलिंडर बदला गया।

बुजुर्ग के पौते सौरभ ने बताया कि स्टाफ नर्स मोनिका ने मिसबिहेव किया और सभी पेशेंट से उन्होंने बदसलूकी की। सभी स्टाफ नर्स से परेशान हैं और 11 शिकायतें लिखित में उनके खिलाफ दी गई हैं। 19 सेकेंड के वीडियो में युवक और स्टाफ नर्स में बहस हो रही है हालांकि, स्टाफ नर्स भड़कते हुए चिल्लाती है और कहती है कि वह दो बजे ड्यूटी पर आई है।

स्टाफ नर्स के हाथ में फोन था और वह कहती है कि युवक ने भी उसके साथ बदसलूकी की। ऐसे में वह पुलिस बुलाएगी। वह अभी आई है और मरीज को देखेगी। फिलहाल स्टॉफ नर्स और अस्पताल प्रबंधन की तरफ से प्रतिक्रिया नहीं आई है। युवक को प्रबंधन ने शिकायत देने के लिए कहा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दूरदर्शन केंद्र में वेबसाइट असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती, 12वीं पास से ग्रेजुएट तक को मौका

दूरदर्शन केंद्र में वेबसाइट असिस्टेंट समेत कई पदों पर...

हिमाचल में पांच साल में बनेंगे 2.18 लाख पक्के घर, PM आवास योजना-ग्रामीण के तहत मिला बड़ा कोटा

हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत अगले...