आईएचएम हमीरपुर के प्रियांशु शर्मा ने चमकाया नाम, एफएचआरएआई उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित

--Advertisement--

आईएचएम हमीरपुर के विद्यार्थी प्रियांशु शर्मा को संस्थान में शैक्षणिक टॉपर रहने पर प्रतिष्ठित एफएचआरएआई उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वाराणसी में आयोजित 56वें वार्षिक अधिवेशन में मिला सम्मान।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन (आईएचएम) हमीरपुर में बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन के 2023-26 के विद्यार्थी प्रियांशु शर्मा को संस्थान के शैक्षणिक टॉपर के रूप में प्रतिष्ठित एफएचआरएआई उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

21 से 23 अगस्त तक ताज गंगेज, वाराणसी में आयोजित एफएचआरएआई के 56वें वार्षिक अधिवेशन के दौरान प्रियांशु शर्मा को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रियांशु शर्मा ने अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, निरंतर मेहनत और समर्पण के आधार पर संस्थान में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त कर यह सम्मान हासिल किया है।

प्रियांशु शर्मा ने इसके लिए अपने माता-पिता, शिक्षकों तथा आईएचएम हमीरपुर के समस्त स्टाफ के मार्गदर्शन, सहयोग एवं निरंतर प्रोत्साहन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्थान में प्राप्त शैक्षणिक ज्ञान, व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उनके व्यक्तित्व और पेशेवर क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

हमीरपुर के एडीसी एवं आईएचएम हमीरपुर के कार्यकारी प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार गर्ग और संस्थान के समस्त अधिकारियों, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों ने प्रियांशु शर्मा को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सरकारी स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों की नियुक्तियों का लक्ष्य : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों...

पति के सामने नवविवाहिता से गैंगरेप, दुर्गा पूजा के लिए मंदिर जाते समय वारदात

दुर्गा पूजा के लिए मंदिर जा रही एक नवविवाहिता...