आरसेटी में शुरू हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स, युवतियों को मिलेगा स्वरोजगार का हुनर

--Advertisement--

आरसेटी में 35 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कोर्स शुरू हुआ। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ब्यूटी एवं वेलनेस से जुड़े हुनर सिखाकर स्वरोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। ऐसे प्रशिक्षण ग्रामीण युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करते हैं।

हिमखबर डेस्क

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में मंगलवार को जूनियर ब्यूटीशियन के कोर्स के नए बैच का प्रशिक्षण आरंभ हो गया।

पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय के प्रमुख अरविंद यादव ने इस 35 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रतिभागियों को रहने, खाने-पीने और सभी तरह की प्रशिक्षण सामग्री निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है।

प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए अरविंद यादव ने कहा कि आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षणार्थी अपना कारोबार आरंभ कर सकते हैं। इसके लिए अगर उन्हें बैंकों से ऋण की आवश्यकता पड़ेगी तो उसमें भी आरसेटी उनकी मदद कर सकता है।

इससे पहले, आरसेटी के निदेशक अजय कतना ने मुख्य अतिथि और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी, आरसेटी के फैकल्टी मैंबर विनय चौहान और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related