सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, निजी कंपनी करेगी कैंपस इंटरव्यू; जानें पूरी जानकारी

--Advertisement--

जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। कंपनी सुरक्षा गार्ड के 100 पदों पर भर्ती करेगी।

हिमखबर डेस्क

जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा निजी कंपनी सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

कंपनी द्वारा सुरक्षा गार्ड के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यार्थी अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा बायोडाटा सहित निर्धारित तिथि एवं स्थान पर प्रातः 10:30 बजे उपस्थित हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि उक्त पदों के लिए 10वीं या उससे अधिक शैक्षणिक योग्यता तथा 19 से 40 वर्ष की आयु निर्धारित की गई है। भर्ती केवल पुरुष अभ्यार्थियों के लिए होगी तथा अभ्यार्थी की ऊंचाई 168 सेंटीमीटर या इससे अधिक और वजन 55 से 95 किलोग्राम के बीच होना चाहिए। चयनित अभ्यार्थियों को एक माह के प्रशिक्षण के बाद 17 हजार से 24 हजार रुपये वेतन सहित अन्य लाभ प्रदान किए जाएंगे।

  • कैंपस इंटरव्यू 7 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय भरमौर,
  • 8 सितंबर को जिला रोजगार कार्यालय चंबा,
  • 9 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय डलहौजी,
  • 10 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय सुंडला
  • तथा 11 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय तीसा में आयोजित किया जाएगा।

सभी स्थानों पर साक्षात्कार का समय प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार हेतु कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लॉटरी को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- आदत लगी तो बर्बाद हो जाएंगे परिवार

लॉटरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार...

शिरगुल महाराज के प्रसिद्ध कारीगर कृपालु का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शिरगुल महाराज के सुप्रसिद्ध कारीगर कृपालु का 98 वर्ष...