हिमाचल: जन्मदिन मनाने के बाद 18 वर्षीय युवती घर से लापता, शादी की नीयत से ले जाने की आशंका

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जन्मदिन मनाने के बाद 18 वर्षीय युवती घर से लापता हो गई। परिजनों ने उसे शादी की नीयत से ले जाने की आशंका जताई है।

हिमखबर डेस्क

मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाना में शिकायत देकर बेटी को बहला-फुसलाकर या शादी की नीयत से ले जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार युवती ने 7 जुलाई 2026 को अपना 18वां जन्मदिन परिवार के साथ मनाया था। परिजनों ने शाम को घर में केक काटकर उसका जन्मदिन मनाया। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों ने भोजन किया। भोजन करने के बाद युवती अपने कमरे में चली गई।

कुछ समय बाद जब परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो वह वहां मौजूद नहीं थी। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने घर के आसपास और अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों से भी युवती के बारे में जानकारी ली गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।

काफी तलाश के बाद भी युवती के नहीं मिलने पर उसके पिता ने पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में उन्होंने आशंका जताई कि किसी व्यक्ति ने युवती को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपने साथ ले गया है या उसका अपहरण किया गया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग संख्या 89/26 दर्ज किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने युवती की तलाश के साथ मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लॉटरी को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- आदत लगी तो बर्बाद हो जाएंगे परिवार

लॉटरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार...

शिरगुल महाराज के प्रसिद्ध कारीगर कृपालु का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शिरगुल महाराज के सुप्रसिद्ध कारीगर कृपालु का 98 वर्ष...