ज्वाली – व्यूरो रिर्पोट
पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत पनालथ पंचायत के देहरी गांव में दो युवकों साहिल मिन्हास व सुनील कुमार उर्फ नोखा की संदिग्ध मौत मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है तथा इस मामले में जरोट निवासी साहिल कुमार व पनालथ निवासी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 27 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मृतक साहिल मिन्हास की माता ने शक जाहिर किया था कि उसका बेटा किसी के द्वारा फोन पर बुलाने से घर से निकला था और शाम को घर नहीं पहुंचा।
पुलिस ने शक क़े आधार पर सडक़ किनारे लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली तो देखा कि मृतक साहिल मिन्हास के साथ उसकी बाइक पर उसी गांव का साहिल कुमार सवार था।
पुलिस ने इस मामले में साहिल कुमार से सख्ती से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि वह मृतक साहिल मिन्हास के साथ गया था।
उसके साथ देहरी क़े खंडहरनुमा शेड में साहिल मिन्हास, सुनील कुमार उर्फ नोखा और राकेश कुमार के साथ चिट्टे का सेवन किया था।
मृतक सुनील कुमार उफऱ् नोखा चिट्टा लेकर आया था तथा साहिल मिन्हास की मर्जी से उसको सिरिंज से चिट्टे का इंजेक्शन लगाया था और खुद उसने और सुनील कुमार उफऱ् नोखा ने भी चिट्टे की सिरिंज लगाई थी।
इसके बाद मैं और राकेश कुमार साहिल मिन्हास और सुनील कुमार उफऱ् नोखा को वहीं छोडक़र चले गए और इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। अभी भी पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
एएसपी धर्म चंद वर्मा के बोल
एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि इस मामले की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है, मृतक साहिल मन्हास क़े शव के पास से मौके पर सिरिंज, मोबाइल मिला था।
सबके ब्लड सैंपल भी लिए गए हैं। दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। वैज्ञानिक तरीके से हर पहलू की बारिकी से जांच की जा रही है।

