पीएम श्री योजना: विद्यार्थियों को पशु चिकित्सा क्षेत्र में करियर के सुनहरे अवसरों की मिली जानकारी

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह में पीएम श्री योजना के अंतर्गत 21वीं सदी कौशल (21st Century Skills) कार्यक्रम के तहत कक्षा 10, 11 एवं 12 के विद्यार्थियों के लिए विशेष करियर मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य के उभरते करियर विकल्पों से अवगत कराना तथा उन्हें अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप करियर चयन के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. स्नेहा ढाका, पशु चिकित्सा अधिकारी (वेटरिनरी ऑफिसर), ककीरा ने विद्यार्थियों को पशु चिकित्सा क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों, उच्च शिक्षा के अवसरों तथा सरकारी एवं निजी क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सा केवल पशुओं के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि पशुपालन, डेयरी, अनुसंधान, खाद्य सुरक्षा, वन्यजीव संरक्षण एवं जैव प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में भी बेहतर करियर की व्यापक संभावनाएँ हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को पशु चिकित्सक बनने की शैक्षणिक प्रक्रिया, आवश्यक योग्यताओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी देते हुए लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन और कौशल विकास के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने भी इस दौरान अपने प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सरल एवं व्यावहारिक ढंग से उत्तर दिया।

विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार ने कहा कि पीएम श्री योजना के अंतर्गत आयोजित ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में 21वीं सदी के कौशल एवं करियर जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने डॉ. स्नेहा ढाका का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को पशु चिकित्सा क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related