शराब बनी जानलेवा! हिमाचल में बेटे ने पीट-पीटकर ले ली पिता की जान, मां की भूमिका भी संदिग्ध; बिजली बोर्ड में कार्यरत है आरोपित

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में जिला हमीरपुर के भोरंज में बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। उपमंडल के बढ़ेहर गांव में यह वारदात हुई है। घर में हुई पारिवारिक कलह ने खूनी रूप ले लिया।

शराब के नशे में हुए विवाद के बाद 62 वर्षीय टेंपो चालक की बिजली बोर्ड में कार्यरत बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पत्नी की संलिप्तता भी संदिग्ध है।

जानकारी के अनुसार बढ़ेहर गांव निवासी 62 वर्षीय प्रकाश चंद पेशे से चालक था और टेंपो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। दोनों की शादी हो चुकी है।

बेटी की शादी में भी शामिल नहीं हुआ था पिता

बेटा विजय कुमार, जिसकी उम्र 32 वर्ष है, बिजली विभाग भोरंज में कार्यरत है। बताया जाता है कि प्रकाश चंद अपनी बेटी की शादी में भी शामिल नहीं हुआ था।

रहते थे अलग-अलग 

जानकारी के अनुसार छह-सात वर्ष से परिवार में लगातार आपसी कलह चल रही थी। इसी कारण प्रकाश चंद उसकी पत्नी सोमा देवी और बेटा विजय कुमार अलग-अलग रह रहे थे।

शराब पीने के आदी थे दोनों

बताया जा रहा है कि पिता और पुत्र दोनों शराब पीने के आदी थे। बुधवार रात दोनों ने शराब पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया।

हत्या में पत्नी की भी संलिप्तता

आरोप है कि विवाद के दौरान विजय कुमार और उसकी मां सोमा देवी ने मिलकर प्रकाश चंद पर डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बेटा गिरफ्तार किया

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपित विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सोमा देवी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल हमीरपुर भेजा गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

गुरुवार सुबह बिलासपुर से पहुंची फोरेंसिक साइंस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। यह भी बताया जा रहा है कि मृतक का बेटा बिजली बोर्ड में टीमेट के पद पर कार्यरत है।

डीएसपी भोरंज लालमन शर्मा के बोल 

डीएसपी भोरंज लालमन शर्मा ने पुष्टि की है कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है। यह घटना पारिवारिक विवादों और नशे के सेवन के गंभीर परिणामों को उजागर करती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related