सफलता चाहिए तो पहले तय करें लक्ष्य, फिर करें जी-तोड़ मेहनत, अपूर्व देवगन अपूर्व देवगन का छात्रों को सफलता मंत्र

--Advertisement--

मंडी, 10 जुलाई – हिमखबर डेस्क

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें तथा उसे हासिल करने के लिए पूरी लगन, अनुशासन और निरंतर कठिन परिश्रम करें।उन्होंने कहा कि आज का समर्पित प्रयास ही कल के उज्ज्वल भविष्य की नींव बनता है।

उपायुक्त आज अपने कार्यालय में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, मंडी द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बगला की जमा एक एवं जमा दो की छात्राओं के एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के दौरान उनसे संवाद कर रहे थे।
उन्होंने छात्राओं से कहा कि यदि वे अपने जीवन के लक्ष्य को लेकर गंभीर हैं, तो आज से ही पूरी निष्ठा के साथ मेहनत शुरू करें।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन 10 से 12 घंटे नियमित एवं योजनाबद्ध अध्ययन करने, समय का सदुपयोग करने तथा लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं।

उपायुक्त ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं तथा कैरियर संबंधी आकांक्षाओं पर भी चर्चा की और उन्हें अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर और अधिक दृढ़ता के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

इस अवसर पर छात्राओं ने उपायुक्त से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सरल एवं प्रेरणादायक ढंग से उत्तर दिया। छात्राओं ने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस एक्सपोजर विजिट को अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसके लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भारतीय स्टेट बैंक की गांधी चौक शाखा का भ्रमण किया। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने उन्हें वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल बैंकिंग, आर्थिक सशक्तिकरण, बचत के महत्व तथा डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही डिजिटल धोखाधड़ी (साइबर फ्रॉड) से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया।

इसके उपरांत छात्राओं ने महिला पुलिस थाना, भ्यूली का भ्रमण किया। यहां पुलिस अधिकारियों ने उन्हें महिला सुरक्षा, महिलाओं के कानूनी अधिकार, साइबर सुरक्षा, आत्मरक्षा, हेल्पलाइन सेवाओं तथा आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली सुरक्षा संबंधी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न सरकारी प्रावधानों एवं कानूनों से भी अवगत कराया गया।

छात्राओं ने इस एक्सपोजर विजिट को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से उन्हें पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक जानकारी भी प्राप्त होती है, जो उनके व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास तथा भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) अजय बद्रेल तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी जितेंद्र कुमार सैनी सहित स्कूल के अध्यापक गण भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सिरमौर में बारिश का कहर, औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब जलमग्र, स्कूलों में कल छुट्टी

हिमखबर डेस्क हिमाचल में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है।...

बारिश और बर्फबारी में भी आरामदायक होगी हिमाचल प्रदेश पुलिस की नई कॉम्बैट वर्दी

हिमखबर डेस्क विपरीत मौसम और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों में ड्यूटी...

आनी के बुआंदा में पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

हिमखबर डेस्क कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में शुक्रवार दोपहर...