हिमाचल में फोरलेन पर कुल्हाड़ी कांड के मुख्य आरोपी फांदी समेत 5 गिरफ्तार, आरोपी कैसे पकड़े गए? कहां भागने का था प्लान जाने ?

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में कीरतपुर मनाली फोरलेन पर हुए कुल्हाड़ी कांड में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। बिलासपुर पुलिस ने गुरुवार शाम को 28 घंटे में जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी गिरफ्तार समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को चकमा देने के लिए मुख्य आरोपी फांदी ने 24 घंटे में 8 वाहन थे लेकिन उसकी चालाकी काम नहीं आई और उसे अरेस्ट कर लिया गया।

एसपी अभिषेक धीमान के बोल

बिलासपुर के एसपी अभिषेक धीमान ने बताया कि 8 जुलाई को सुबह लगभग 10 बजे मंडी-भराड़ी पुल के समीप सनी गिल पर दो व्यक्तियों ने जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया तथा पुलिस थाना सदर में अभियोग संख्या 167/2026, दिनांक 08.07.2026, धारा 126(2), 115(2), 352, 351(2), 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विशेष जांच शुरू की. इसमें हत्या के प्रयास की धाराएं लगाई गई हैं।

एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई विशेष टीमें गठित की गईं। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने वारदात के बाद पुलिस से बचने के लिए पहले से सुनियोजित योजना बनाई थी।

मात्र 24 घंटे में उन्होंने 8 अलग-अलग वाहन बदले, केवल लिंक रोड का इस्तेमाल किया, सीसीटीवी कैमरों और पुलिस नाकों से बचते रहे, बरठीं एवं कुल्लू के बंजार के घने जंगलों में छिपे रहे तथा तकनीकी निगरानी से बचने के लिए अपने मोबाइल फोन भी बंद रखे।

बिलासपुर पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण एवं सुदृढ़ खुफिया तंत्र के आधार पर लगातार कार्रवाई करते हुए मात्र 28 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सौरभ पटियाल ऊर्फ फांदी तथा कुलभूषण ठाकुर को बंजार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया.

जांच के दौरान सामने आया है कि वारदात की साजिश में अन्य व्यक्तियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई तथा आरोपियों को वाहन एवं अन्य लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराई। इस मामले में धीरज धर्माणी, सूर्या चंदेल तथा अनिल कुमार को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

इनमें अनिल कुमार को गरुवार को गिरफ्तार किया गया, जबकि धीरज धर्माणी को आठ जुलाई को ही गिरफ्तार किया गया था। उसकी गाड़ी का इस्तेमाल हमले में किया गया था।

एसपी ने कहा कि मामले की जांच जारी है तथा पुलिस इस आपराधिक षड्यंत्र से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं सभी तथ्यों की गहनता से जांच कर रही है। कानून व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

गौर रहे कि मामले में घायल सन्नी गिल का एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। जो कि 2024 में बिलासपुर कोर्ट में सौरभ ऊर्फ फांदी पर गोली चलाने का आरोपी है। सन्नी लुधियाना का रहने वाला है। भराड़ी पुल पर आठ जुलाई को हुई घटना की कई वीडियो भी सामने आई हैं।

लेह लद्दाख जाने का था प्लान

सौरभ पटियाल उर्फ फांदी नसवाल, घुमारवीं का रहने वाला है और उसके अलावा, कुलभूषण उर्फ लक्की निवासी तरेड़, सदर बिलासपुर और सूर्या चंदेल निवासी दड़ोलां झंडूता की गिरफ्तारी हुई है। आरोपियों को पनाह देने और फरार करने में मदद करने वाले कार मालिक धीरज धर्माणी निवासी बाड़ी करंगोड़ा, घुमारवीं को बुधवार देर रात को पकड़ा गया था।

घटना के बाद सौरभ और कुलभूषण दड़ोला में सूर्या के साथ मिलकर अनिल के घर पहुंचे और फिर बाद में बरठीं से जंगल में घूमते हुए बद्धाघाट गए। फिर अनिल ने यह योजना भी बनाई कि कहां कहां से ये लोग भागेंगे। आरोपियों ने मनाली से होते हुए लेह जाने की योजना बनाई थी। उधर, घायल सन्नी की बाईं टांग पर कुल्हाड़ी के पांच गहरे हैं. दूसरी टांग, गर्दन और बाजू पर राड के वार के घाव हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सिरमौर में बारिश का कहर, औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब जलमग्र, स्कूलों में कल छुट्टी

हिमखबर डेस्क हिमाचल में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है।...

बारिश और बर्फबारी में भी आरामदायक होगी हिमाचल प्रदेश पुलिस की नई कॉम्बैट वर्दी

हिमखबर डेस्क विपरीत मौसम और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों में ड्यूटी...

आनी के बुआंदा में पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

हिमखबर डेस्क कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में शुक्रवार दोपहर...