शिमला में लैंडस्लाइड: ऑकलैंड के पास डंगा गिरने से क्षतिग्रस्त हुई 5 गाड़ियां, भारी बारिश से शहर में बढ़ा खतरा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच भूस्खलन की घटनाएं भी होने लगी हैं। वीरवार को ऑकलैंड क्षेत्र में एक डंगा (रिटेनिंग वॉल) भरभराकर गिर गया, जिससे वहां खड़े पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार डंगे के ऊपर वाहन खड़े किए गए थे। अचानक डंगे का एक हिस्सा धंस गया, जिससे ऊपर खड़े दो वाहन नीचे की ओर खिसक गए और नीचे खड़े तीन अन्य वाहनों पर जा गिरे। इस हादसे में सभी पांच वाहनों को नुकसान हुआ है।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में भूस्खलन और डंगे गिरने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने और आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।

भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की है। लगातार बारिश का दौर जारी रहने पर शहर के अन्य हिस्सों में भी नुकसान की आशंका बनी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...