25 जुलाई को धर्मशाला में होगा खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर (एथलेटिक्स) चयन ट्रायल

--Advertisement--

धर्मशाला, 9 जुलाई – हिमखबर डेस्क

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी, कांगड़ा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया है कि जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय, धर्मशाला द्वारा संचालित खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर (एथलेटिक्स) के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु 25 जुलाई, 2026 (शनिवार) को प्रातः 9 बजे खेल परिसर, धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक पर चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल में 13 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। चयन प्रक्रिया में 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त जिला कांगड़ा के पात्र खिलाड़ियों को भी वरीयता प्रदान की जाएगी।

अंतिम चयन खेलो इंडिया योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता एवं खेल कौशल के आधार पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से किया जाएगा।

चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को जन्म तिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, खेल उपलब्धि प्रमाण पत्र यदि उपलब्ध हो तथा दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो साथ लाने होंगे।

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर के अंतर्गत निःशुल्क खेल प्रशिक्षण (कोचिंग), स्पोर्ट्स किट तथा खेल उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि आवास, भोजन, डाइट तथा अन्य व्यक्तिगत अथवा दैनिक व्यय विभाग द्वारा वहन नहीं किए जाएंगे।

चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को यात्रा भत्ता, दैनिक भत्ता अथवा अन्य कोई व्यय भी देय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी दूरभाष नम्बर 85804-42768 तथा 94181-60202 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला में DC ऑफिस के बाहर आशा वर्कर्ज का हल्ला बोल, सरकार से मांगा नियमित कर्मचारी का दर्जा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की सबसे अहम...