आईटीआई वैल्डर और फिटर के साक्षात्कार 4 को

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जीएमपी टैक्निकल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में वैल्डर ट्रेड के 20 और फिटर ट्रेड के 10 पदों को भरने के लिए 4 जुलाई को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए वैल्डर या फिटर ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक 18 से 35 वर्ष तक के युवा पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 15,059 रुपये मासिक वेतन के अतिरिक्त 1200 रुपये उपस्थिति प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बैजनाथ में क्यों नहीं मनाया जाता दशहरा? जानिए हिमाचल की इस अनोखी परंपरा की रोचक वजह

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित बैजनाथ का...

हिमाचल को केंद्र की सौगात! पठानकोट-भरमौर NH पर बनेंगी 6 टनल, पांगी के लिए भी 5 सुरंगें

हिमाचल प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए...