एन.एस.आई.सी. प्रशिक्षण संस्थान मंडी में निःशुल्क प्रशिक्षण कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गुरसिमर सिंह ने यहां बताया कि भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के उपक्रम राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एन.एस.आई.सी.) प्रशिक्षण संस्थान, मंडी ने जिला में वर्ष 2026-27 सत्र के लिए विविध संकायों में निःशुल्क प्रशिक्षण कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया पहली जुलाई से शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए कटिंग-टेलरिंग, डेटा एंट्री एवं ऑफिस सहायक, टैली एकाउंटिंग एवं जी.एस.टी., हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग के लिए 20-20 सीटों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षुओं के पास क्रमशः 9वीं, 10वी, 12वीं, व 10वीं कक्षा के उत्तीर्ण प्रमाण-पत्र होने अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि ये प्रशिक्षण कोर्स सभी वर्गों से संबंध रखने वाले प्रशिक्षुओं को निःशुल्क रूप में प्रदान किए जाएंगे। प्रशिक्षण कोर्स पूरा होने पर प्रशिक्षुओं को एन.एस.आई.सी. की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को अपना रोजगार शुरू करने या नौकरी पेशा के लिए प्रशिक्षण संस्थान मदद करेगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 2 पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड व योग्यता प्रमाण-पत्र की छायाप्रति सहित एन.एस.आई.सी., रामनगर (पुलघराट), मंडी में आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों से इन कोर्सों के लिए शीघ्र आवेदन करने का आह्वान किया है। इन सभी कोर्स के लिए आगामी 31 जुलाई तक आवेदन-पत्र सीटें खाली होने पर ही स्वीकार किए जाएंगे।

जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार उनके दूरभाष नंबर 01905-226471 व 98160-71471 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आगाज ऐसा है, तो अंजाम कैसा होगा, मानसून में अब तक 11 लोगों की मौत, 12 जख्मी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में मानसून की बारिश...

₹12 हजार वेतन…₹5 हजार रिकवरी! टिकट चेकिंग के दौरान HRTC परिचालक का छलका दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के एक परिचालक...