ससुर की घिनौनी करतूत, बहू को भेजे अश्लील मैसेज व वीडियो…छेड़छाड़ भी की; मामला दर्ज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक विवाहित महिला ने अपने ससुर पर उससे छेड़छाड़ करने और सोशल मीडिया के माध्यम से उसे अश्लील संदेश व वीडियो भेजने का आरोप लगाया।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ठाकुर ने गुरूवार को बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि वह पिछले दस महीने से हमीरपुर जिले में अपने मायके में रह रही है, क्योंकि वह अपने ससुराल में रहने में असहज महसूस करती थी।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि तीन नवंबर 2025 को उसके ससुर ने ‘फेसबुक’ के जरिये उसे एक अश्लील वीडियो भेजा, जिसके बाद उसने उन्हें (ससुर को) ब्लॉक कर दिया।

महिला ने आरोप लगाया कि इस वर्ष सात जनवरी को उसका ससुर उससे बात करने के बहाने उसके मायके पहुंचा। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद उसके ससुर ने उसे अकेले में धमकी दी कि अगर उसने इन संदेशों और वीडियो के बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसके ससुर ने उससे छेड़छाड़ की। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि डर और सामाजिक बदनामी की आशंका के कारण उसने पहले शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

पुलिस ने बताया कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और मामले से जुड़े सभी तथ्यों, डिजिटल साक्ष्यों और व उपलब्ध प्रमाणों की जांच के निष्कर्षों के आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...