चंडीगढ़ जा रहे सोलन के युवक पर हॉकी-खुखरी से जानलेवा हमला, नशे में थे हमलावर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सोलन के युवक पर उस समय जानलेवा हमला हो गया जब वह चंडीगढ़ जा रहा था। हमलावरों ने उस पर हॉकी और खुखरी से हमला कर दिया। समय रहते मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर हमलावरों पर काबू पाया, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।

सोलन के रबोंण निवासी संदीप पर अचानक दो युवकों ने हॉकी और खुखरी से हमला कर दिया। हमले में संदीप घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक नशे की हालत में थे और स्वयं को आर्मी का जवान बता रहे थे।

लोगों ने साहस दिखाते हुए हमलावरों के हाथ से खुखरी छीन ली और संदीप की जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने उनकी गाड़ी की तलाशी ली, जिसमें हॉकी और एक अवैध हथियार बरामद हुआ। घायल संदीप का क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में उपचार और मेडिकल कराया जा रहा है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related