गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड के सपडाह गांव में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच गुनु घराट पेयजल योजना के निर्माण कार्य पर सवाल खड़े हो गए हैं। भारी बारिश के दौरान योजना से जुड़ी निकासी व्यवस्था प्रभावित होने के कारण बड़ी मात्रा में पानी लोगों के खेतों में घुस गया, जिससे मक्की की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।

पूर्व उपप्रधान ग्राम पंचायत मसरूंड तिलक राज ने बताया कि गुनु घराट पेयजल योजना के कार्य में बरती गई लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। बारिश का पानी सीधे खेतों में पहुंचने से मक्की की फसल बर्बाद हो गई है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते योजना के निर्माण कार्य में उचित जल निकासी की व्यवस्था की जाती, तो खेतों में पानी भरने जैसी स्थिति पैदा नहीं होती। लोगों ने संबंधित विभाग से मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन करने तथा प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से आग्रह किया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों को जल्द दूर किया जाए, ताकि किसानों की फसल और संपत्ति सुरक्षित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...