राष्ट्रीय मंच पर चमकीं हमीरपुर की सरपंच लता देवी, संसद की कार्यवाही देखने का मिला गौरव

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हमीरपुर जनपद की ग्राम पंचायत बलोह की सरपंच लता देवी ने राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनका चयन इंडियन स्कूल ऑफ डेमोक्रेसी द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित महिला राजनीतिक नेतृत्व कार्यक्रम के लिए हुआ।

देशभर से प्राप्त सैकड़ों आवेदनों के बहु-स्तरीय चयन के उपरांत सीमित संख्या में चयनित महिला जनप्रतिनिधियों में स्थान प्राप्त करना अपने आप में उल्लेखनीय उपलब्धि है। इस राष्ट्रीय नेतृत्व कार्यक्रम के अंतर्गत लता देवी को भारतीय संसद के दोनों सदनों—लोकसभा एवं राज्यसभा—की कार्यवाही का प्रत्यक्ष अवलोकन करने का सम्मान प्राप्त हुआ।

एक ग्राम पंचायत की निर्वाचित सरपंच के रूप में लोकतंत्र के सर्वोच्च विधायी मंच को निकट से देखने और उसकी कार्यप्रणाली को समझने का यह अवसर उनके सार्वजनिक जीवन का अत्यंत प्रेरणादायी एवं गौरवपूर्ण क्षण रहा।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं, सार्वजनिक नीति, सुशासन, चुनावी रणनीति, नेतृत्व विकास, संवाद कौशल तथा जनप्रतिनिधित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण सत्रों का संचालन देश-विदेश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों, जिनमें अमेरिका के प्रतिष्ठित आइवी लीग विश्वविद्यालय कोलंबिया विश्वविद्यालय से शिक्षित विशेषज्ञ, सार्वजनिक नीति विशेषज्ञ, राजनीतिक रणनीतिकार, सामाजिक क्षेत्र के अग्रणी संगठनों के प्रतिनिधि तथा लोकतांत्रिक नेतृत्व के अनुभवी प्रशिक्षक शामिल थे।

लता देवी ने कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण महिला नेतृत्व क्षमता का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव का उपयोग वे ग्राम पंचायत बलोह में अधिक प्रभावी, सहभागी, पारदर्शी एवं नवाचार आधारित सुशासन स्थापित करने में करेंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि “आज हम ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि हैं, कल यही जनसेवा, नेतृत्व, दृष्टि और जनविश्वास हमें लोकतंत्र की सर्वोच्च संस्थाओं तक भी पहुँचा सकता है। पंचायत से संसद तक की यात्रा सेवा, समर्पण और सतत सीखने की यात्रा है।”

लता देवी का यह चयन ग्रामीण भारत की उन महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत माना जा रहा है जो स्थानीय स्वशासन के माध्यम से समाज परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना चाहती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...