हिमखबर डेस्क
डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा अस्पताल में मटमेला व दूषित पानी आ रहा है। शाहपुर से एक व्यक्ति ने टांडा प्रशासन को पत्र लिखकर सूचित किया है कि टांडा अस्पताल में मटमैला पानी नलकों से आ रहा है, जिसके कारण पानी को पीने से विभिन्न प्रकार की बिमारियां फैल सकती हैं।
टैंकों में भी गंदा पानी भर गया है जिसकी सप्लाई पूरे परिसर की रेजिडेंस कालोनियों सहित टांडा अस्पताल में पहुंचती है। विदित है कि अस्पताल में पहले ही मरीज उपचार के लिए एडमिट रहते हैं। ऐसे में दूषित पानी से ओर गंभीर बीमारी फैलने का भी डर है।
इसके साथ टांडा अस्पताल परिसर की रेजिडेंशियल कालोनियों व होस्टलों में हज़ारों की संख्या में स्टूडेंट्स, प्रशिक्षु डाक्टर, सीनियर डाक्टर, नर्सेज व अन्य कर्मचारी रहते हैं। इस दूषित पानी की वजह से यहां भी विभिन्न बीमारियों के फैलने का असमंजस है। ज्यादातर मरीज व लोग बाहर से पानी लाने को मजबूर हो रहे हैं।

