गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गगल क्षेत्र में दो पंजाब निवासी युवकों को 5.97 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी यातायात जांच के दौरान हुई, जब पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दोनों आरोपियों को रोका।

घटना का विवरण: पुलिस थाना गगल की टीम 25 जून को गश्त और यातायात जांच पर थी। इसी दौरान कुठमा (गगल) के पास नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर पुलिस को दोनों आरोपियों के कब्जे से 5.97 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपियों की पहचान और पृष्ठभूमि: गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरपाल सिंह (34) और जसपाल सिंह (34) के रूप में हुई है। दोनों पंजाब के जिला गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक तहसील के गांव चौड़ा वाजवा के निवासी बताए जा रहे हैं।

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा के बोल

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह चिट्टा कहां से लाए थे और इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी। यह मामला नशे की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है, जिसकी जांच पुलिस गंभीरता से कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related